राशिफल

06/06/2015 16:01
मेष राशि के बारे में (Mar 21 - Apr 20)
मेष राशि के बारे में (Mar 21 - Apr 20)

 

इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक कार्यों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। संपत्ति खरीदने हेतु बाहर की यात्रा करनी पड़े तो पीछे न रहें। मित्रों की सलाह मानकर कार्य करने से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रतिकूल वातावरण रहेगा। छात्रों को अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

इस समय सितारे आपके पक्ष में हैं और आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन सामने आएंगे। कोई भी निर्णय करने में जल्दबाजी करने से बचे। किसी पुरानी परियोजना को शुरू करने के लिए समय शुभ है। इस समय परिजनों को आपके सहयोग की आवश्यकता है।

इस सप्ताह कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। कोई भी अनुबंध स्वीकार करते समय विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्यम में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढे़गा। नये लोगों से संपर्क बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और समय को व्यर्थ न जाने दें।

इस समय अपने कार्य पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। एक समय में एक ही कार्य करें। इस सप्ताह अदालत से जुड़े मामलों में चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस समय क्रोध पर नियंत्रण रखें और शांति से काम लें। वित्तीय मामलों से जुड़े निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको नई-नई जानकारियां मिलेंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्य करने से विशेष लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। भौतिक सुख, वाहन व भवन आदि के क्रय में समय व्यतीत होगा।

इस समय कुछ बिगडे़ कार्य बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अस्थिरता का वातावरण रहेगा। किसी नये दोस्त से मुलाकात होगी। व्यापार से जुड़ी नई संभावनाएं बनेंगी। किसी से भी अपनी गुप्त बातें साझा न करें। भविष्य के लिहाज से यह समय आपकी तरक्की में लाभकारी रहेगा।

तुला


यह समय इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। नई संपत्ति की बिक्री के लिए उचित है। कोई भी निर्णय करने में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते या सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतें। व्यर्थ की यात्रा, शत्रु भय, मानसिक तनाव का वातावरण बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी अजनबी या नये व्यक्ति से दोस्ती न करें।

इस समय आपको अपने भीतर से कुछ सुझाव मिलेंगे, जो आपके बिगडे़ कार्यों को बना देंगे। आपके पास रचनात्मक विचार आएंगे जिनसे आपको लाभ होगा। कोई आपकी बात को तोड़-मरोड़ कर भी पेश कर सकता है, इस लिए थोड़ी सतर्कता बरतें। इस समय किसी कार्य में धन निवेश करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

इस समय आपके जीवन में काफी गतिशील परिणाम आएंगे। आपकी रूढि़वादी सोच आपको विपत्तियों से बचाएगी। आप सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होंगे। आपकी अधिकांश घरेलू समस्याओं का समाधान निकलेगा। इस समय आप ऊर्जा से भरपूर हैं जिससे एक नई पहचान व ऊंचाई हासिल कर सकेंगे। परिजन सहायक सिद्ध होंगे।

इस राशि वाले अपनी किस्मत स्वयं बनाएंगे। जिस कार्य को करने से आपको खुशी मिले उसे  अवश्य करें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी भी व्यक्ति के दबाव में न आएं। यदि कोई आपसे नाराज है तो उससे सुलह करने की कोशिश करें।

यह समय आपके लिए शांति के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने वाला है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। नई संपत्ति के क्रय में सफलता मिलेगी। नये रिश्ते बनने की पूरी संभावना है। संदेश या संवाद में कमी को अनदेखा करने की कोशिश करें।

यह सप्ताह आपके लिए रोमांचकारी साबित हो सकता है। आप किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सकारात्मक सोच व दूरदृष्टि के दृष्टिकोण को बनाए रखें। यह समय विभिन्न अवसर प्रदान करने वाला होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

 

—————

Back


Contact

Editor SHUBHAM JOSHI 91 79765 56860

Press & head Office –
‘SANTOSH VIHAR”
Chopasani village near resort marugarh
Jodhpur rajasthan

Phone no 0291-2760171




News

This section is empty.


Poll

क्या 'गहलोत' सरकार बचा लेंगे ?

हा
96%
2,107

नहीं
2%
48

मालूम नहीं
2%
40

Total votes: 2195


News

26 को शपथ लेंगे नीतीश

24/11/2010 21:08
 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 नवंबर को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। सीएम हाउस से जुड़े सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 26 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में शपथ लेंगे।  उल्लेखनीय है कि बिहार चुनाव में अब तक मिले रूझानों और परिणामों में नीतीश कुमार की बंपर वापसी हुई है। इससे पहले नीतीश कुमार बुधवार को राजभवन पहुंचे और उन्होंने अपना  इस्तीफा राज्यपाल देवानंद कुंवर को सौंपा।

—————

All articles

—————


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas