एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पहले मैच में चीन को 5-0 से हराया

 

नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम ने चीन के शहर ओरडोस में तीन सितम्बर से शुरू हुई प्रथम एशियाई पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के अपने पहले मैच में शनिवार को चीन को 5-0 से हरा दिया।

 

खेल दिवस के अवसर पर अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गए अनुभवी कप्तान राजपाल सिंह के नेतृत्व में भारत ने यह मैच बड़े अंतर से जीतकर उम्दा आगाज किया। भारत का अगला मैच जापान के साथ चार सितम्बर को होना है।  पुरुषों की प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है जबकि तीन सितम्बर से ही महिला टीमें इसी शहर में प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में हिस्सा ले रही हैं। इसमें छह पुरुष और चार महिला टीमें खेल रही हैं। महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन बीते वर्ष दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में हुआ था। इस वर्ष महिला वर्ग में चीन, दक्षिण कोरिया, भारत और जापान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में एशियाई हॉकी की छह शीर्ष टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। इसमें एशियाई चैम्पियन पाकिस्तान, मलेशिया, भारत, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान देश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला वर्ग में भारतीय टीम का पहला मुकाबला चार सितम्बर को दक्षिण कोरिया से होना है जबकि छह सितम्बर को वह जापान से भिड़ेगी। आठ सितम्बर को भारतीय टीम चीन से खेलेगी। 10 सितम्बर को कांस्य पदक के लिए और खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
vvv

 


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas