बीएमसी नतीजों में शिवसेना-भाजपा को बढ़त

बीएमसी नतीजों में शिवसेना-भाजपा को बढ़त

महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों के लिए मतगणना जारी है। अभी तक मिले नतीजे और रुझानों के मुताबिक ‌‌शिवसेना-भाजपा गठबंधन को बढ़त दिख रही है। 10 में से 8 महानगरपालिका में शिवसेना-भाजपा गठबंधन आगे है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन केवल दो जगहों पर आगे है।

शिवसेना-भाजपा गठबंधन को फायदा
मुंबई से सटे ठाणे जिला के महानगर पालिका चुनाव में शिवसेना 53 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ठाणे महानगर पालिका की कुल 130 सीटों में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महायुति को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि महायुति में शिवसेना को 53 भाजपा को 8 और आरपीआई को 1 सीट मिली है। महायुति पूर्ण बहुमत से कुछ ही संख्या से पीछे है।

सुभाष भोईर को झटका, चुनाव हारे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से शिवसेना में शामिल हुए सुभाष भोईर चुनाव हार गए हैं। सदन के नेता पांडुरंग पाटिल के अलावा राकांपा के पूर्व महापौर अशोक राउल भी चुनाव हार गए। कांग्रेस के राजा गावरी ने चुनाव जीता है लेकिन पार्टी ने इनका प्रचार नहीं किया।

बीएमसी चुनावों में 45 फीसदी मतदान
महाराष्ट्र में मुंबई सहित 8 नगरपालिका क्षेत्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। बीएमसी की मेयर श्रद्धा जाधव चुनाव जीत गई है। बीएमसी के चुनावों में कुल 45 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों में 980 महिलाओं समेत कुल 2,232 उम्मीदवार मैदान में है।


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas