हामिद अंसारी दूसरी बार उपराष्ट्रपति चुने गए

हामिद अंसारी दूसरी बार उपराष्ट्रपति चुने गए

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार हामिद अंसारी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जसवंत सिंह को 152 वोटों से हराया। राजनैतिक समीकरणों के अऩुकूल होने के कारण श्री अंसारी के उपराष्ट्रपति चुने जाने की पहले ही पूरी उम्मीद थी। इस चुनाव के लिए आज ही मतदान हुआ था।

हामिद अंसारी को 490 वोट मिले। वे लगातार दूसरी बार उपराष्ट्रपति बने हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजग उम्मीदवार जसवंत सिंह को हराया जिन्हें सिर्फ 238 वोट ही मिले। इससे पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए प्रणव मुखर्जी को भी भारी जीत मिली थी।

शुरुआती मतदाताओं में कांग्रेस की प्रिया दत्त, अभिषेक मनु सिंघवी और केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी प्रमुख थे। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मतदान करने के लिए एक साथ पहुंचे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी मतदान किया। देश के 14वें उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चला।


Contact

Editor SHUBHAM JOSHI 91 79765 56860

Press & head Office –
‘SANTOSH VIHAR”
Chopasani village near resort marugarh
Jodhpur rajasthan

Phone no 0291-2760171




News

This section is empty.


Poll

क्या 'गहलोत' सरकार बचा लेंगे ?

हा
96%
2,108

नहीं
2%
49

मालूम नहीं
2%
41

Total votes: 2198


News

पूर्व राज्यपाल बलिराम भगत पंचतत्व में विलीन

03/01/2011 19:53
 जयपुर/पटना। पूर्व राज्यपाल बलिराम भगत का आज पटना में अंतिम संस्कार किया गया। भगत का  89 की उम्र में रविवार को नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वे किडनी व लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे। बलिराम भगत का पार्थिव शरीर आज सुबह पटना लाया गया जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि भगत का शव आज सुबह दिल्ली से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से पटना लाया गया। पटना जंक्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डा....

—————

All articles

—————


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas